{"_id":"687aae389d4120de3b050677","slug":"two-city-parks-will-be-built-in-terai-with-two-crores-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-108051-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो करोड़ से तराई में बनेंगे दो सिटी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो करोड़ से तराई में बनेंगे दो सिटी पार्क
Sat, 19 Jul 2025 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो जोन बाघों समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार के लिए पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है। ऐसे में पर्यटन व स्थानीय लोगों के लिए वनाधिकारियों ने काशीपुर, जसपुर में सिटी पार्क बनाने की योजना बनाई है। इन पार्कों के निर्माण के लिए विभाग ने एक-एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। प्रस्ताव पास होते ही पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि तराई में दो स्थानों पर सिटी पार्क बनाने की योजना बनाई गई है। इसमें जसपुर टोल प्लाजा के पास वन विभाग की 17 हेक्टेयर भूमि है जबकि काशीपुर के भवानीपुर में साढ़े 12 हेक्टेयर भूमि है। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर सिटी पार्क बनाने के लिए एक-एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होने के बाद पार्क को झूलों, कुर्सी, तालाब समेत अन्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
साइक्लिंग ट्रैक भी बनेगा
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पार्क में झूले, कुर्सी, ओपन जिम समेत साइक्लिंग ट्रैक का भी निर्माण कराया जाएगा। इसमें लोग पैदल भ्रमण के साथ ही साइक्लिंग का आनंद उठा सकेंगे। साइक्लिंग ट्रैक से लैस होने वाले यह तराई के पहले सिटी पार्क होंगे।