{"_id":"6865940f52f5e1e7eb090697","slug":"two-bike-riders-injured-in-car-collision-kaladungi-news-c-8-1-hld1010-592194-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
Thu, 03 Jul 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। थाना क्षेत्र अंतर्गत निहाल गेट के पास बाइक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष कालाढूंगी विजय मेहता ने बताया कि वार्ड नंबर 6 निवासी कैफ सैफी और दिल्ली के संगम विहार निवासी सलमान बाइक से हल्द्वानी से कालाढूंगी आ रहे थे। निहाल गेट के पास हल्द्वानी की ओर जा रही कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में कैफ और सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन