फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two arrested.

दिव्यांग किसान की हत्यारोपी पत्नी और पुत्र गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two arrested.
किच्छा। तीन बीघा जमीन अपने भाइयों के नाम कराने की सोचने पर डंडों से पीट-पीटकर दिव्यांग किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी मां-बेटे को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दरऊ रोड निवासी दिव्यांग किसान दिलेर सिंह (42) की हत्या 23 अगस्त को हुई थी। ग्राम छिनकी निवासी उसके भाई निशान सिंह ग्राम छिनकी निवासी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उसका भाई दिलेर सिंह (42) बाएं हाथ से दिव्यांग था। वह अपनी पत्नी परमजीत कौर, पुत्र सुरेंद्र सिंह, पुत्री मनप्रीत कौर, खुशप्रीत कौर के साथ रहता था। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने परिजनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

सितारगंज के सीओ ओमप्रकाश ने शनिवार को कोतवाली में इस घटना का खुलासा किया। बताया कि दिलेर के दो भाई और हैं। परमजीत कौर को शक था कि दिलेर अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन अपने बड़े भाई निशान सिंह को देना चाहता था। इस जमीन की रजिस्ट्री करने की तैयारी के शक में परमजीत ने अपने पति दिलेर को घर के ही एक कमरे में बंद कर दिया। दिलेर ने 23 अगस्त को उस कमरे की खिड़की की जाली काटकर भागने का प्रयास किया तो परमजीत कौर और उसके बेटे सुरेंद्र ने लकड़ी के डंडे से पीट-पीट दिया जिससे घायल दिलेर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबूत मिटाने के लिए दिलेर के रक्तरंजित कच्छे को जलाकर तकिये पर कवर चढ़ाने का भी आरोप है। पुलिस ने परमजीत की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, जला कच्छा, तकिया बरामद किया। सीओ ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की धारा को धारा 302, 201 में बदला गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed