फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two and a half thousand cows were vaccinated against the lumpy virus

ढाई हजार गायों को लगाए लंपी वायरस के टीके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand cows were vaccinated against the lumpy virus
रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट की देखरेख में गायों को लंपी वायरस के टीके लगाते। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। देश भर में इन दिनों लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है। लंपी वायरस का असर गायों में अधिक देखने को मिल रहा है। रामनगर में हालांकि अभी लंपी वायरस का कोई मामला नहीं मिला है, फिर भी आसपास के गांवों में गायों को टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लंपी वायरस का अभी कोई भी मामला रामनगर में नहीं आया है। एहतियातन अब तक हिम्मतपुर ब्लॉक, नया लालढांग, झिरना, नई बस्ती, उदयपुरी बंदोबस्ती, कानिया, ढेला गांवों में ढाई हजार गायों को लंपी वायरस के टीके लगाए गए हैं। गायों को टीका लगवाने के लिए विधायक भी सहयोग कर रहे हैं। पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों से गायों के उपचार के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय और औषधालय से संपर्क करने की अपील की है। उन्होंने पशु बाड़े को साफ सुथरा रखने, बाड़े में नियमित रूप से मक्खी और मच्छर रोधी दवा और वायरस रोधी दवा का छिड़काव करने, नीम की पत्तियों का धुआं करने की अपी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed