{"_id":"58a5fbbe4f1c1b1235d87b19","slug":"two-and-a-half-months-with-brother-teenager-was-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह से जीजा किशोरी संग कर रहा था बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई माह से जीजा किशोरी संग कर रहा था बलात्कार
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की मौत के बाद बहन के घर रह रही किशोरी का जीजा र्ढाई माह बलात्कार करता रहा। गर्भ ठहरने पर किशोरी अपनी सहेली से मदद मांगने पहुंची। लेकिन जीजा ने शरण देने पर उसकी सहेली को धमकी दी।
विज्ञापन
उधर, इसकी जानकारी मिलने पर तीन महिला संगठन मदद के लिए आगे आईं और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दबाव बनाया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
टीपीनगर क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी की तीन माह पहले मां की मौत हो गई। उधर, पिता शराब पीने के कारण घर पर कम समय देता था। इसी कारण किशोरी अपनी बहन के घर रहने लगी।
विज्ञापन
यहां किशोरी पर उसका जीजा बुरी नजर रखने लगा। बहला फुसलाकर उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया। शिकायत करने पर वह पीटने की धमकी देता था। इसकी जानकारी मिलने पर बहन भी नाराज हो गई।
फिर भी जीजा आए दिन अपनी साली के साथ बलात्कार करता था। गर्भ ठहरने के बाद 11 फरवरी को किशोरी मदद के लिए बिठौरिया में रहने वाली अपनी सहेली के घर चली गई।
इसके बाद जीजा ने टीपीनगर पुलिस चौकी में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस चौकी में आने पर लड़की ने कहा कि वह बगैर बताए चली गई थी लेकिन अब अपनी सहेली के साथ रहेगी।
जीजा ने उसकी सहेली को भी धमकी दी। सहेली ने घटना की जानकारी उत्तराखंड प्रगतिशील महिला संगठन, महिला अधिकार मंच सहित तीन संगठनों की पदाधिकारियों को दी। महिला संगठन की पदाधिकारी पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंची।
थाने पर तीन घंटे बैठने के बाद घटना की जानकारी एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान तक पहुंची। एसपी सिटी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।