{"_id":"68676c170274b1d9120c071e","slug":"two-air-force-personnel-killed-in-musatal-bhimtal-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत ने बुलाया था: नहाना तो बस एक बहाना था, घूमने की जिद खींच लाई मुसाताल; वायु सेना के दो जवानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत ने बुलाया था: नहाना तो बस एक बहाना था, घूमने की जिद खींच लाई मुसाताल; वायु सेना के दो जवानों की मौत
Fri, 04 Jul 2025 11:22 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:22 AM IST
सार
भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में नहाने गए दो एयरफोर्स कर्मियों की डूबने से मौत हो गई। अब साथ आए जवानों के दिल में बची हैं तो इस ट्रिप की बुरी यादें।
विज्ञापन
मुसाताल में मौके पर पहुंचे एसडीएम केएन गोस्वामी और सीओ प्रमोद साह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रकृति की गोद में सुंदर नजारे के बीच नहाने की जिद से एयरफोर्स के दो जवान काल के गाल में समा गए। अब साथ आए जवानों के दिल में बची हैं तो इस ट्रिप की बुरी यादें। साथ ही यह टीस भी उन्हें जिंदगीभर सालती रहेगी कि काश नहाने के लिए ताल में नहीं उतरते।पहाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के लिए पठानकोट पंजाब एयरफोर्स के चार जवान अपने चार अन्य दोस्तों के साथ नैनीताल के धारी स्थित सुंदरखाल के होटल में बुधवार को पहुंचे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आठों दोस्त भीमताल में चाफी के तोक बेलवागांव स्थित परिताल के मध्य मुसाताल घूमने के लिए पहुंचे। मुसाताल पहुंचने के बाद सौरभ सिंह नयाल, प्रिंस यादव, शाहिल और विजेंद्र का नहाने का मन हुआ तो बिना सोचे समझे ताल में उतर गए। ताल में नहाते-नहाते प्रिंस यादव और शाहिल गहराई में चले गए। इस बीच वे डूबने लगे तो सौरभ और विजेंद्र ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दोनों दोस्तों की मौत के बाद सौरभ और विजेंद्र के साथ चार अन्य महिला दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि नहाने की जिद के चलते दोनों की जान चले गई। एसडीएम केएन गोस्वामी और सीओ प्रमोद साह ने सभी को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सुंदरखाल होटल में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ नदी और ताल में जाने वालों पर कार्रवाई की जाती है। क्षेत्र में नहाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद साह, सीओ भीमताल