{"_id":"6005ec308ebc3e32e557c8cf","slug":"two-accused-were-sent-to-jail-for-assault-late-saturday-night-the-accused-beat-up-the-businessman-s-brother-nainital-news-hld4116699171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने के दो आरोपियों को भेजा जेल, शनिवार देर रात आरोपियों ने व्यापारी नेता के भाई के साथ की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट करने के दो आरोपियों को भेजा जेल, शनिवार देर रात आरोपियों ने व्यापारी नेता के भाई के साथ की थी मारपीट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में व्यापारी नेता के भाई से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर
कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बता दें कि शनिवार को नगर के बिड़ला रोड पर कुछ युवकों ने व्यापार मंडल सचिव अमनदीप सिंह के भाई सुखदीप सिंह के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद अमनदीप ने रविवार को तल्लीताल थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
रविवार देर रात ज्योलीकोट चौकी प्रभारी जोगा सिंह ने रुकुट कंपाउंड निवासी अंकुश कुमार और सात नंबर निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।