फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Turns out religious procession in Ramnagar

नगर कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा

Mon, 18 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Mon, 18 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Turns out religious procession in Ramnagar

 श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के मौके पर नगर कीर्तन के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा महादेवपुर गुरुद्वारा बैलपड़ाव से आरंभ हुई जो 20 किमी चलने के बाद रामनगर पहुंची।

विज्ञापन


नगर पहुंचने पर शोभायात्रा का जगह-जगह आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिये जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। शोभायात्रा में बाहर से आये कलाकारों और अखाड़ों में हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में फौजी बैंड व गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों के बैंड की दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की। इस दौरान पंच प्यारो के अलावा अन्य प्रदर्शित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कीर्तन में आनंदगढ़ साहिब के किले की झांकी का प्रदर्शन कर गुरु जी के जीवन पर प्रकाश भी डाला गया। शोभायात्रा में बच्चों ने भी अखाड़े के माध्यम से अपने करतब दिखाये।

 कोसी बैराज पर भाजपा के पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, नगराध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, राकेश नैनवाल, अशोक गुप्ता, पूरन नैनवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का विशेष स्वागत किया। वहीं बैलपड़ाव अभा इंटरप्राइजेज में भी शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ।

यहां कैलाश तिवारी, सूर्ता सिंह, हरीश त्रिपाठी, अजय तिवारी, मनीष बोहरा, बिट्टू समेत कई मौजूद थे। शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से गुजरने के बाद गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई।


बैलपड़ाव से शुरू हुई शोभायात्रा रामनगर गुरुद्वारे में संपन्न हुई। यहां चल रहे लंगर में सिख समाज के लोगों के साथ ही अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा।

इस मौके पर गुरू सिंह सभा के प्रधान राजिंदर सिंह आनंद, जय सिंह खालसा, सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह संटू, मनिंदर सिंह सेठी, सरदार करनेल सिंह, जयसिंह खालसा, हरमिंदर सिंह आनंद, गुरचरन सिंह, बलविंदर कोहली, देवेंद्र सेठी, जसपाल सेठी, जसमीत सेठी समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed