फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Turban Day will be held on January 1 and Nagar Kirtan will be held in the city on January 3.

Nainital News: एक जनवरी को टर्बन डे और तीन को शहर में नगर कीर्तन निकलेगा

Mon, 25 Dec 2023 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 25 Dec 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Turban Day will be held on January 1 and Nagar Kirtan will be held in the city on January 3.
हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर प्रेसवा
हल्द्वानी। पांच जनवरी को होने वाले गुरु गोविंद सिंह के 356वें प्रकाश उत्सव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने 28 दिसंबर से पांच जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम तय कर लिए हैं। रविवार को मुख्य सेवादार और नगर कीर्तन इंचार्ज ने बताया कि 28 दिसंबर से दो जनवरी तक सुबह 5:30 बजे से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन



मुख्य सेवादार गुरु सिंह सभा रंजीत सिंह और नगर कीर्तन इंचार्ज नरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि एक जनवरी को टर्बन डे मनाया जाएगा। इसमें सिख युवक अलग-अलग रंगों की पगड़ियां पहनकर शहर में पैदल मार्च करेंगे। इसका उद्देश्य नौजवान पीढ़ी को पगड़ी पहनने के लिए प्रेरित करना है। पैदल मार्च सुबह 11.30 बजे श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल से शुरू होगा और विभिन्न जगहों से होते हुए वापस गुरुसिंह सभा गुरुद्वारे में संपन्न होगा। नगर कीर्तन तीन जनवरी को सुबह 11 बजे से रामलीला मैदान से शुरू होगा। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर रामलीला मैदान में इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि धार्मिक दीवान और लंगर पांच जनवरी सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। यहां सरदार अमरजीत सिंह बिंद्रा, अमरजीत सिंह सेठी, हरविंदर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed