फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tubewells burst in Bora Colony and Coltax Kathgodam Haldwani

उत्तराखंड की प्यास कैसे बुझेगी?: एक का समाधान होते ही दूसरी जगह खड़ी हो रही जल समस्या, यहां फुंके ट्यूबवेल

Mon, 01 Sep 2025 11:07 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:07 AM IST
सार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के कमलुवागांजा मेहता की बोरा काॅलोनी और काॅलटैक्स जल निगम काॅलोनी के ट्यूबवेल जवाब दे गए। इससे करीब डेढ़ हजार लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Tubewells burst in Bora Colony and Coltax Kathgodam Haldwani
नल

विस्तार

बरसात में भी लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ट्यूबवेलों के खराब होने का क्रम जारी है। पिछले दिनों खराब हुआ आजादनगर और सिद्धार्थ सिटी रामपुर रोड का ट्यूबवेल दुरुस्त किया ही था कि अब कमलुवागांजा मेहता की बोरा काॅलोनी और काॅलटैक्स जल निगम काॅलोनी के ट्यूबवेल जवाब दे गए। इससे करीब डेढ़ हजार लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


सिंचाई नलकूप खंड का बोरा काॅलोनी में लगा ट्यूबवेल रविवार सुबह खराब हो गया। इससे सिंचाई के साथ ही पेयजलापूर्ति ठप हो गई। जल संस्थान इस ट्यूबवेल से 60 परिवारों को जलापूर्ति करता है। काॅलटैक्स काठगोदाम का ट्यूबवेल फुंकने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान के एई रवींद्र कुमार ने बताया कि ट्यूबवेल दुरुस्त होने तक प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


हल्द्वानी शहर के पुराने वार्डाें की पेयजल लाइन बदलने के लिए नहीं मिल रही निर्माण एजेंसी
हल्द्वानी शहर में पेयजल की 150 करोड़ वाली योजना के लिए चौथी बार टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। तीन बार में निर्माण एजेंसी न मिलने के कारण यह प्रोजेक्ट एक साल से भी अधिक समय से लटका पड़ा है। इसके तहत तीन नए फिल्टर प्लांट बनाने के साथ ही नगर निगम के वार्ड एक से 33 तक जर्जर हो चुकी लाइनों को बदला जाना है। पेयजल निगम की ओर से मार्च 2024 में शहर की चार दशक पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने के साथ ही फिल्टर प्लांट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। 2.50 करोड़ की लागत वाले को-ट्रीटमेंट प्लांट का भी टेंडर जारी किया गया है। यह प्लांट गौला रोखड़ में एसटीपी प्लांट के बगल में पेयजल निगम बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो योजनाओं के टेंडर आमंत्रित किए हैं, प्रयास है कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाए। इन योजनाओं के साकार होने के बाद लीकेज से होने वाली पानी की बर्बादी थमने के साथ ही लोगों को शुद्ध पेयजलापूर्ति होगी। - एके कटारिया, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed