फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tubewells and overheads will be built with 16 crore rupees.

Nainital News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल में आज से दो दिवसीय दौरे पर

Mon, 03 Nov 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tubewells and overheads will be built with 16 crore rupees.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल पहुंचने कार्यक्रम के संबंध में पुलिस लाइन में पुलिस कर्मिय
नैनीताल। जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोमवार व मंगलवार का दो दिवसीय कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रपति तीन व चार नवंबर को दो दिवसीय जिला प्रवास व भ्रमण पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर वह जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर शाम को आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगी। वहां से कार से राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगी। राजभवन में राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगी। राजभवन में रात्रि प्रवास कर चार नवंबर को सुबह राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास करेंगी और फिर नीब करौरी बाबा के दर्शन करने के लिए कैंची धाम जाएंगी। नीब करौरी बाबा आश्रम के दर्शन के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। वहां वह कुमाऊं विवि में आयोजित 20वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगी। कुमाऊं विवि से प्रस्थान कर राजभवन नैनीताल पहुंचेंगी। बाद में राजभवन से प्रस्थान कर आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पंहुचेंगी जहां से शाम को बरेली हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन


-
एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ने फोर्स को किया ब्रीफ
नैनीताल। तीन और चार नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल भ्रमण व प्रवास पर हैं। नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन कड़ी सुरक्षा व यातायात प्रबंध कर लिए गए हैं। एसएसपी ने कहा, राष्ट्रपति विश्राम करेंगी लेकिन पुलिस बल सावधान रहेगा, एक छोटी सी चूक राज्य की छवि खराब कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में इस संबंध में सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड डॉ. वी. मुरुगेशन ने राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर सभी राजपत्रित अधिकारियों अन्य पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ड्यूटी प्वॉइंट में वीवीआईपी को थ्रेट अवधारणा के सापेक्ष कार्यवाही करें। एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र की ओर से वीवीआईपी कार्यक्रम की रूट व्यवस्था तथा फोर्स डिप्लॉयमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूर संचार रेवाधर मठपाल ने संचार व्यवस्था के बारे में बताया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना उत्तराखंड करन सिंह नगनयाल, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी यशवंत सिंह, 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक पंकज भट्ट, एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा, एएसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव, एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी चंपावत अजय गणपति कुंभार, एसपी हल्द्वानी हरीश वर्मा, एडीएम विवेक राय, एडीएस वित्त शैलेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

..

वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी के सभी मापदंडों का हो पालन : आईजी

नैनीताल। आईजी रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय करन सिंह नगन्याल की ओर से सभी ड्यूटी में मौजूद पुलिस बल को वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी के सभी मापदंडों के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अलर्ट मोड में रहते हुए सुव्यवस्थित मार्ग व्यवस्था स्थापित करने, कार्यक्रम स्थल में किसी का भी अनाधिकृत प्रवेश वर्जित करने तथा त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने को कहा। साथ ही जिले के सभी थानों में सत्यापन अभियान चलाने तथा बॉर्डरो पर प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए। साथ ही आईजी सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय की ओर से विगत महिनों में घटित आतंकी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने को कहा गया। कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।


..

पुलिस को प्रशासन की टीमों का मिलेगा पूर्ण सहयोग : डीएम

नैनीताल। डीएम ललित मोहन रयाल ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रशासन की टीमों की ओर से सभी आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। सभी टीमों को बेहतर समन्वय के साथ वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान इस प्रकार डाइवर्जन किया जाए कि जनता के सुगम आवागमन की व्यवस्था बनी रहे। जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी इंटेलिजेंस टीम, बीडीएस, स्वान दल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम, फायर, एसडीआरएफ टीमों को एक्टिवेट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह बल किया गया तैनात
राजपत्रित अधिकारी- 31

निरीक्षक- एसआई- 302
हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल- 938
पीएसी- 03 कंपनी 02 प्लाटून

फायर, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस की टीमें

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed