{"_id":"6aa85f62174d2872a4069fce","slug":"tubewell-motor-at-bora-colony-kamluwaganja-burnt-out-haldwani-news-c-337-1-ha11021-136830-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कमलुवागांजा की बोरा कॉलोनी के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कमलुवागांजा की बोरा कॉलोनी के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी
Tue, 15 Sep 2026 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में ट्यूबवेलों में खराबी का क्रम जारी है। हिम्मतपुर तल्ला के ट्यूबवेल की केबल जलने के बाद कमलुवागांजा मेहता की बोरा कॉलोनी के ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई। इससे पेयजल के साथ ही सिंचाई के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
सिंचाई नलकूप खंड के इस ट्यूबवेल से करीब 300 की आबादी को सुबह और शाम रोजाना जलापूर्ति की जाती है। सोमवार की सुबह ट्यूबवेल में खराबी आने के बाद से पेयजलापूर्ति ठप है। नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता कवींद्र पंत ने बताया कि खराब मोटर को बदलने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। सप्ताह भर के भीतर इसे दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
गौला में सिल्ट के चलते नहीं मिल रहा पानी, रोस्टर में हुआ बदलाव
हल्द्वानी।
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से गौला में लगातार सिल्ट आ रही है। बैराज में रेत जमा होने से पांच दिन से रोजाना दो घंटे शहर की जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों ने पानी बंद करने के लिए हर दिन अलग-अलग समय तय कर दिया है। सोमवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रेत हटाने के लिए बैराज के गेट खोले गए। इस अवधि में शीशमहल फिल्टर प्लांट का पानी बंद रहा। इसके चलते चौफुला, दमुवाढूंगा, कठघरिया, ऊंचापुल क्षेत्र में पेयजल किल्लत बनी रही।
विज्ञापन
बैराज से रोजाना एक ही समय में पानी बंद किए जाने से पेयजलापूर्ति ज्यादा प्रभावित हो रही थी, इसके समाधान के लिए पानी बंद करने का अलग-अलग समय निर्धारित कर दिया है।
-रविशंकर लोशाली, ईई जल संस्थान