{"_id":"5d28df2b8ebc3e6cfd188954","slug":"tubewell-in-kusumkherha-haldwani-news-hld348687419","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगा नलकूप, दस हजार की आबादी होगी लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेगा नलकूप, दस हजार की आबादी होगी लाभान्वित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा में अर्ध नगरीय पेयजल योजना के तहत नलकूप, ओवरहेड टैंक एवं पेयजल लाइन का शिलान्यास शुक्रवार को मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला और विधायक बंशीधर भगत ने किया। 20 करोड़ 67 लाख से तैयार होने वाली योजना के पूरा होने पर दस हजार से अधिक आबादी को लाभ होने की उम्मीद है।
इस योजना के लिए भूमि विपिन सिंह नेगी ने दान दी है। इस अवसर पर मेयर रौतेला, विधायक भगत, पार्षद गंगा जोशी, पार्षद सुरेंद्र मोहन नेगी ने दानदाता विपिन सिंह नेगी का अभिवादन करने के साथ क्षेत्रीय जनता की तरफ से आभार जताया। इसके बाद आयोजित सभा में विधायक भगत ने कहा कि इस नलकूप में 1000 किलोलीटर ओवरहेड टैंक के साथ 32 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछाई जाएगी, इससे कुसुमखेड़ा क्षेत्र में हो रही पेयजल की समस्या का निदान होगा। मेयर रौतेला ने कहा जल्द ही स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोरा, पूर्व प्रधान बीडी जोशी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन उप्रेती, रविमोहन जोशी, हरीश जोशी, तरुण बंसल उत्तम सिंह संभल, पेयजल निगम यांत्रिक के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, पूरन चंद पांडे आदि थे।