फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Truck loaded with wood overturns; driver injured.

Nainital News: ऊन की डोर से मजबूत होगा भाई-बहन का प्यार

Fri, 31 Jul 2026 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 31 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with wood overturns; driver injured.
नैनीताल में महिलाओं की ओर से तैयार की गई ऊन की राखियां।
नैनीताल। ऊनी उत्पादों की मांग एवं इसके बाजार को देखते हुए महिलाएं नए प्रयोग कर रही हैं। ऊन की ज्वेलरी के बाद कई महिलाएं इससे आकर्षक राखियां बना रही हैं। रेशम के साथ ऊन से बनी राखियों को लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के सूडा अनुभाग के समूह संगठनकर्ता चंदन भंडारी ने बताया कि 20 से अधिक महिला समूह यहां सूचीबद्ध हैं। इनके माध्यम से निजी स्तर पर लघु रोजगार कर महिला स्वावलंबन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। पालिका कीी ओर से इन्हें बाजार उपलब्ध कराया जाता है। रोजगार के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है। पालिका में संबंधित जानकारी के लिए पहुंची समूह की महिलाएं हेमा रौतेला एवं दीपा मेहरा ने बताया कि वह ऊन की टोपी, मोजे, दस्ताने आदि उत्पाद बनाते हैं। लगभग तीन चार वर्ष पूर्व उन्होंने क्रोशिया के माध्यम से ऊन से राखी बनाने की पहल की। इसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया। सामान्य तौर पर वह 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की राखियां बनाती हैं। ऑर्डर मिलने पर महंगी राखी भी बनाती हैं। रक्षाबंधन पर्व के दौरान उन्हें अच्छे ऑर्डर मिलते हैं। इन दिनों भी वह लोगों की मांग के क्रम में राखियां बना रही हैं। कुछ दुकानों में भी उनकी राखियां उपलब्ध हैं। उनके समूह की दस महिलाएं भी ऊन से संबंधित अन्य उत्पाद बना रही हैं।
विज्ञापन


फोटो...30एनटीएल08पी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed