फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Truck collided with the car of the tourists going to Nainital

नैनीताल जा रहे सैलानियों की कार को ट्रक ने टक्कर मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with the car of the tourists going to Nainital
हल्द्वानी। पूर्वी खेड़ा गौलापार रोड पर रविवार की शाम ट्रक ने लखनऊ के सैलानियों की कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

लखनऊ गोमती नगर निवासी रुचिर जलोटा (52) अपनी मां मंजू जलोटा (76), पत्नी दीपिका जलोटा (46) और बहन रीतिका कपूर (50) रविवार को कार से नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे। गौलापार पूर्वी खेड़ा रोड पर सामने से आ रहे खाली ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक रुचिर को सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तीन महिलाओं को हल्की चोट लगी है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed