शिक्षा विभाग ने किया ट्राफी पर कब्जा
राजकीय इंटर कालेज रामनगर के खेल मैदान पर अंतर सेवा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित अंतर सेवा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब शिक्षा विभाग ने जीत लिया है। फाइनल में टीम ने आईआरबी को 35 रन से हराया। विजेताओं को क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएस अधिकारी ने पुरस्कृत किया।
इससे पहले टास जीतकर शिक्षा विभाग ने पहले खेलते हुए 123 रन बनाए। जवाब में आईआरबी की टीम 88 रन पर आलआउट हो गई। अंपायर विकास अंजान व आरेंद्र वर्मा जबकि कमेंटेटर पीसी लकचौरा व आरएस अधिकारी रहे। स्कोरर विनय थे। इस दौरान कैलाश शर्मा, शैलेंद्र सिंह, अनिल राठौर, अजय बलौदी, केएस अधिकारी, केएस बिष्ट, हेमंत शाह, हिमांशु चौहान आदि थे।