फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आतंकी मुठभेड़ में शहीद संजय बिष्ट को सैनिक स्कूल में दी श्रद्धांजलि, हर आंख रहीं नम

Fri, 24 Nov 2023 04:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 24 Nov 2023 04:53 PM IST
सार

Sanjay Bisht Rajouri Encounter: राजोरी में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल नैनीताल के संजय बिष्ट शहीद हो गए थे। आज दोपहर 2.20 बजे उनका पार्थिव शरीर राजोरी से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीकॉप्टर से पहुंचा।

विज्ञापन
Rajouri Encounter Martyr News: Tribute Paid To Martyr Sanjay Bisht At Sainik School Ghorakhal
शहीद संजय बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
Sanjay Bisht Rajouri Encounter : जम्मू के राजोरी में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों  के बीच हुई मुठभेड़ में नैनीताल जिले के रातीघाट निवासी पैरा कमांडो  संजय सिंह बिष्ट शहीद हो गए थे। शुक्रवार की दोपहर 2.20 बजे उनका पार्थिव शरीर जम्मू राजोरी से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीकॉप्टर से पहुंचा।


 
Rajouri Encounter Martyr News: Tribute Paid To Martyr Sanjay Bisht At Sainik School Ghorakhal
शहीद संजय बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
जहां उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार, रानीखेत केआरसी के ब्रिगेडियर गौरव बग्गा, केआरसी रानीखेत के कर्नल राजेश रद्द, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय डंगवाल ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Rajouri Encounter Martyr News: Tribute Paid To Martyr Sanjay Bisht At Sainik School Ghorakhal
शहीद संजय बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
शहीद के शव पहुंचते ही लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा संजय तेरा नाम रहेगा और भारत माता की जय के नारों से शहीद को श्रद्धांजलि दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajouri Encounter Martyr News: Tribute Paid To Martyr Sanjay Bisht At Sainik School Ghorakhal
संजय बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
रानीखेत केआरसी के सैन्य अधिकारी शहीद का शव लेकर उसके घर रातीघाट रवाना हो गए हैं। रातीघाट के चित्रशिला घाट पर शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed