{"_id":"5fb429988ebc3e9bbc067047","slug":"tribute-paid-to-chief-permanent-advocate-paresh-in-high-court-full-court-conference-in-high-court-on-tuesday-s-death-haldwani-news-hld404301788","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश को हाईकोर्ट में दी गई श्रद्धांजलि, त्रिपाठी के निधन पर मंगलवार को हाईकोर्ट में हुआ फुल कोर्ट रिफ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश को हाईकोर्ट में दी गई श्रद्धांजलि, त्रिपाठी के निधन पर मंगलवार को हाईकोर्ट में हुआ फुल कोर्ट रिफ्रेंस
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट के मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश त्रिपाठी के निधन पर मंगलवार को हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रिफ्रेंस आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। इसके बाद दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। शोक सभा में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा सहित महाधिवक्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आदि मौजूद थे।
इधर महाधिवक्ता कार्यालय, मुख्य स्थायी अधिवक्ता कार्यालय में भी शोक सभा आयोजित कर स्व. परेश त्रिपाठी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी शोक सभा कर स्व. त्रिपाठी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और महासचिव जयवर्धन कांडपाल के संचालन में हुई शोक सभा में अधिवक्ता परेश त्रिपाठी को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया गया। स्व. त्रिपाठी बार एसोसिएशन के महासचिव भी रह चुके हैं।
वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में बार एसोसिएशन की कई मांगों पर शासन ने त्वरित कार्यवाही की। शोक सभा में पूर्व सांसद डा. महेंद्र पाल, टीएस फर्त्याल, विजय भट्ट, अमर शुक्ला, बीएम पिंगल, एसएस यादव, गौरा देवी देव, ममता जोशी, जानकी सूर्या, मीना बिष्ट, दुर्गा मेहता, मंगल सिंह चौहान, भगवत नेगी, एहरार बेग, विजय खंडूड़ी, बीडी विशैन, राजेश जोशी, संजय भट्ट, ललित सामंत, विकास बहुगुणा, मतलूब हुसैन, राजेश नेगी सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।