फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trial on trial for abetment to suicide, farmer Hari Singh committed suicide in Dhanpur village

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन पर मुकदमा, धनपुर गांव में किसान हरि सिंह ने की थी खुदकुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trial on trial for abetment to suicide, farmer Hari Singh committed suicide in Dhanpur village
प्रतीकात्मक फोटो।
कालाढूंगी (नैनीताल)। बैलपड़ाव पुलिस चौकी के अंतर्गत धनपुर गांव में किसान हरि सिंह के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में गांव के ही तीन लोगों पर हरि सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन

एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि हरि सिंह की पत्नी जसविंदर कौर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि गांव के रहने वाले तारा दत्त रिखाड़ी ने कुछ माह पहले उनके इकलौते बेटे को छेड़खानी के झूठे मामले में फंसाया था और वह उनपर समझौता करने के लिए पैसे देने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

इसकी वजह से उनके पति हरि सिंह तनाव में थे और इसी तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर तारा दत्त रिखाड़ी, उसकी पत्नी और बेटी पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते रविवार की शाम हरि सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed