{"_id":"68dadc4be18204c5fb0fc309","slug":"treatment-of-lower-mall-road-will-begin-after-the-arrival-of-construction-materials-nainital-news-c-238-1-shld1020-118947-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: निर्माण सामग्री पहुंचने के बाद शुरू होगा लोअर मॉल रोड का ट्रीटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: निर्माण सामग्री पहुंचने के बाद शुरू होगा लोअर मॉल रोड का ट्रीटमेंट
विज्ञापन
नैनीताल। मौसम सही होने और मशीनें पहुंचने के बाद भी नगर की लोअर मॉल रोड का ट्रीटमेंट कार्य शुरू नहीं हो पाया है जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है। विभाग निर्माण सामग्री पहुंचने के बाद कार्य शुरू करने का दावा कर रहा है।
बता दें कि दो सप्ताह पूर्व नैनीताल की लोअर मॉल रोड पर पर्यटन कार्यालय के समीप 15 मीटर हिस्से पर दरारें उभरने के साथ धंसाव हो गया था। सुरक्षा की दृष्टि से लोनिवि की ओर से निरीक्षण कर सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर संवेदनशील क्षेत्र में तिरपाल डाल दिया गया था। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के निरीक्षण के बाद विभाग और कार्यदायी संस्था को पूर्व में धंसी मॉल रोड के स्थायी ट्रीटमेंट के साथ 15 मीटर हिस्से की रोकथाम के निर्देश दिए गए। साइट पर मशीन पहुंच गई हैं। पर कार्य शुरू नहीं होने से लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि कार्यदायी संस्था की कुछ मशीनें पहुंच चुकी हैं। पाइप और अन्य निर्माण सामग्री मंगाई गई है। निर्माण सामग्री के पहुंचते ही ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया जाएगा।