फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Travelling in Corbett zones ramnagar has become expensive

Ramnagar News: आज से कॉर्बेट के जोनों में सैर-सपाटा महंगा हुआ, जिप्सी किराये में 16 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Tue, 01 Apr 2025 11:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:15 AM IST
सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में संचालित जिप्सियों के किराये में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को ध्यान में रखते हुए वृद्धि की गई है। जिप्सी किराये में बुधवार से 16 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Travelling in Corbett zones ramnagar has become expensive
Corbett Tiger Reserve - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिप्सी किराये में बुधवार (आज) से 16 फीसदी की वृद्धि होने से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के विभिन्न जोन में घूमने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। इससे पूर्व वर्ष 2021 में जिप्सी किराया बढ़ाया गया था। प्राकृतिक सौंदर्य और विशेषकर बाघ और हाथियों के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में संचालित जिप्सियों के किराये में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को ध्यान में रखते हुए वृद्धि की गई है।

विज्ञापन


वर्ष 2021-22 के पर्यटन सत्र में जिप्सियों के किराये में वृद्धि की गई थी। करीब चार साल बाद एक बार फिर से जिप्सियों के किराये में वृद्धि की गई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. साकेत बडोला ने बताया कि जिप्सी किराया पिछले चार वर्षों से नहीं बढ़ा था। जिप्सी स्वामी किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए यह फैसला किया है। जिप्सी स्वामी पर्यटकों से तय शुल्क से ज्यादा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


ये तय हुई हैं नई दरें
पर्यटन जोन       नया किराया
बिजरानी              2700
झिरना                 3000
ढेला                    3000
दुर्गादेवी               3000
गर्जिया                 3000

गर्मी के चलते जंगल सफारी के समय में हुआ बदलाव
गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में जंगल सफारी को लेकर भी वन विभाग ने समय में बदलाव किया है। सोमवार से रामनगर वन प्रभाग के सीतवनी और भंडारी पानी जोन में पूर्व के समय से आधा घंटा पहले जंगल सफारी शुरू हई। वहीं कार्बेट और तराई के जोनों में अप्रैल यानी मंगलवार से बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में सुबह की पाली में 6:30 बजे से 10:30 बजे, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:30 बजे से 6:30 बजे तक जंगल सफारी कराई जाती है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिंगथ नायक ने बताया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए सोमवार से सीतावनी और भंडारीपानी जोन के समय में बदलाव सुबह 6 से 10 बजे, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2 से 6 बजे तक जंगल सफारी कराई गई। उधर कार्बेट के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि कार्बेट में डे सफारी के समय में मंगलवार से बदलाव किया जाएगा। वहीं तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ संदीप गिरि ने बताया कि मंगलवार से फाटो व हाथीडगर जोन के समय में आधे घंटे का बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed