फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transporters released new fare list

ट्रांसपोर्टरों ने जारी की नई किराया-भाड़ा सूची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Transporters released new fare list
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल यातायात नगर इकाई ने माल भाड़े में की गई 10 फीसदी वृद्धि संबंधी किराया सूची आज जारी कर दी है। नया किराया भाड़ा एक जुलाई से लागू होगा। इसमें अतिरिक्त पांच फीसदी जीएसटी भी देना होगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल यातायात नगर इकाई की बैठक में नई सूची को सार्वजनिक किया गया।
विज्ञापन

सूची सार्वजनिक करते हुए कुमाऊं मंडल महामंत्री दयाकिशन शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई और डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्टरों को खासा घाटा हो रहा है। ऊपर से ट्रांसपोर्टर पुलिस चालान से अधिक पीड़ित हैं। कोविड के चलते ट्रांसपोर्ट कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। इसी वजह से किराया भाड़े में 10 फीसदी वृद्धि करनी पड़ी है। व्यापार मंडल के कुमाऊं प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि नया किराया भाड़ा एक जुलाई से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र बर्गली, नीरज सिंह हरतोला, सतपाल सिंह, स्वर्ण पाल सिह, विशाल, रवि कनौजिया, राजकुमार सिंह नेगी, नवीन मेलकानी, मोहन महतोलिया, नंदन सिंह, कमल किशोर जोशी आदि ट्रांसपोर्ट कारोबारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी से कुमाऊं के लिए जारी नई किराया सूची
जगह का नाम पुराना किराया नया किराया (रुपये में)
नैनीताल 60 70
अल्मोड़ा 80 92
रानीखेत 80 92
बागेश्वर 110 125
चंपावत 130 150
पिथौरागढ़ 150 170
डीडीहाट 160 180
धारचूला 200 230
मुनस्यारी 200 230
थल 150 170
बेरीनाग 130 150
देवाल 150 170
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed