फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transport Mazdoor Sangh will raise the issue of regularisation of contract workers

Nainital News: संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाएगा परिवहन मजदूर संघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Transport Mazdoor Sangh will raise the issue of regularisation of contract workers
हल्द्वानी। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में संविदा और विशेष श्रेणी वाले कर्मियों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाया गया। तय हुआ कि इस मामले में संगठन की ओर से शासन स्तर पर ठोस पैरवी की जाएगी। हल्द्वानी बस स्टेशन स्थित संघ कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित चंद्र पांडे और संचालन मंत्री ललित मोहन पांडे ने किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि फरवरी 2026 में संगठनात्मक चुनाव कराए जाने हैं, इसके लिए अभियान चलाकर सदस्यता कराई जाए। बैठक में केंद्र सरकार के चार श्रम कानूनों का समर्थन करते हुए इनकी विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री बालमुकुंद सुयाल, महामंत्री रामप्रीत यादव, मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र दुम्का, नवनीत कपिल, वीरेंद्र बिष्ट, मीना जोशी, लक्ष्मण सिंह रजवार, महेश राणा, मनीष जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed