फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transport. department. sought mining dumpers. registered.

Nainital News: 2010 से पहले के पंजीकृत खनन डंपरों की परिवहन विभाग ने मांगी सूची

Sat, 31 May 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Transport. department. sought mining dumpers. registered.
हल्द्वानी। गौला खनन कार्य में लगे डंपरों की सूची परिवहन विभाग ने मांगी है। खासकर उन डंपरों की जिनका पंजीकरण वर्ष 2010 से पहले का है। इसके लिए गौना खनन मजदूर समिति, डंपर एसोसिएशन, नंधौर खनन समिति तथा गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि खनन के कार्य में 7500 से ज्यादा डंपर चल रहे हैं। कई तो जर्जर हैं। एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल 2025 को डीएम की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक हुई थी। इसमें स्पष्ट निर्देश था कि सड़क सुरक्षा के लिए खनन कार्य में लगे हुए पुराने पंजीकृत वाहनों पर विशेष अभियान चलाया जाए। उनकी फिटनेस जांच के बाद अनफिट वाहनों के पंजीकरण को निरस्त करने की कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन

ऐसे में चारों समितियों के अध्यक्ष को पत्र जारी करते हुए उनसे 2010 से पहले के पंजीकृत सभी डंपर की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद विभाग के तकनीकी निरीक्षक प्राविधिक के साथ मिलकर इनकी संयुक्त जांच होगी। जो वाहन पुराने और अनफिट होंगे उनका पंजीकरण भी निरस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed