फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transport businessmen angry over closure of all three gates of Traffic City in haldwani

Haldwani: भड़के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, बोले- गेट बंद होने से खराब हो गया माल; सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 May 2024 01:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 21 May 2024 01:46 PM IST
सार

पर्यटक सीजन के नाम पर यातायात नगर पुलिस चौकी की ओर से ट्रांसपोर्टर नगर के तीनों गेट बंद करने पर उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ ने खासा आक्रोश व्यक्त किया है। 
 

विज्ञापन
Transport businessmen angry over closure of all three gates of Traffic City in haldwani
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटक सीजन के नाम पर यातायात नगर पुलिस चौकी की ओर से ट्रांसपोर्टर नगर के तीनों गेट बंद करने पर उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ ने खासा आक्रोश व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


महासंघ पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि शनिवार रात यातायात नगर स्थित चौकी पुलिस ने यातायात नगर के तीनों गेटों को बगैर बंद कर दिया। इसके चलते ट्रक खड़े रह गए और उनमें लदा कच्चा माल खराब हो गया।  मांग उठाई कि भविष्य में महासंघ को संज्ञान में लिए बिना गेट बंद करने जैसी कार्रवाई न की जाए। उन्होंने गेट नंबर तीन में नियमित रूप से यातायात पुलिस के जवान की तैनाती कराने और यातायात नगर में स्थित सार्वजनिक शौचालय की दशा में सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Weather: आग उगल रहा सूरज...39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, उमस ने निकाला पसीना; यहां गिरा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। मिलने वालों में महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, महासचिव उमेश पांडे, संयोजक दयाकिशन शर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, वीरेंद्र सिंह आदि थे। 

वहीं, ट्रांसपोर्ट व्यापारी एसोसिएशन की मांग पर विधायक सुमित हृदयेश ने रानीबाग में कैंटर अग्निकांड मामले में पीड़ित व्यापारी प्रकाश बिष्ट को 50 हजार की आर्थिक सहायता दी। विधायक से मिलने वालों में अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी, महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल, चंद्रशेखर पांडे, खीमानंद शर्मा, जसपाल मालदार आदि रहे। इधर महामंत्री सब्बरवाल ने बताया कि भविष्य में कोई भी दुर्घटना होने पर ट्रांसपोर्टर किसी भी कीमत में भुगतान नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed