{"_id":"5e31ecc08ebc3e7da4650eb9","slug":"trains-going-to-ramnagar-agra-fort-may-increase-haldwani-news-hld371436813","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर-आगरा फोर्ट जाने वाली ट्रेन के बढ़ सकते हैं फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर-आगरा फोर्ट जाने वाली ट्रेन के बढ़ सकते हैं फेरे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
हल्द्वानी। रामनगर रेलवे स्टेशन से आगरा फोर्ट जाने वाली ट्रेन के फेरों में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है। ट्रेन के फेरों की संख्या सप्ताह में तीन से बढ़कर छह होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही ट्रेन के समय में भी बदलाव होगा।
आने वाले बजट में इसकी घोषणा हो सकती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रामनगर से आगरा के लिए जाने वाली ट्रेन को सप्ताह में अब छह दिन चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। फेरे बढ़ने पर ट्रेन के आगमन का नया समय सुबह आठ बजे हो सकता है। प्रस्थान का समय शाम 5:50 बजे ही रहेगा। जानकारी के मुताबिक फेरे बढ़ाए जाने के लिए इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों ने रामनगर समेत अन्य स्टेशनों से भी जानकारी जुटाई है। फिलहाल ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रामनगर स्टेशन से आगरा फोर्ट के लिए संचालित होती है।
मुंबई की ट्रेन के भी बढ़ सकते हैं फेरे
रामनगर रेलवे स्टेशन से बांद्रा के लिए चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन के फेरे भी बढ़ सकते हैं। अधिकारियों में चर्चा है कि ट्रेन का संचालन काठगोदाम से करने पर भी विचार किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर मुंबई की ट्रेन के फेरे बढ़ाने और स्टेशन बदले जाने के बारे में विभाग संभावनाएं तलाश रहा है।