फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Training provided to upgrade professors and researchers

Nainital News: प्राध्यापकों और शोधार्थियों को अपग्रेड करने का प्रशिक्षण दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Training provided to upgrade professors and researchers
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ओर से भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर छ दिवसीय कार्यशाला शुरू हो चुकी है। पहले दिन प्राध्यापकों व शोधार्थियों को भारतीय ज्ञान को अपग्रेड करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार से हार्मिटेज भवन में आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा विषय कार्यशाला में मुख्य वक्ता मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की डॉ. रुचिका सिंह व दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. प्रशांत रहे। डॉ. रुचिका ने प्राध्यापकों को भारतीय ज्ञान को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री ही नहीं छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देना होगा। इतिहास के संग्रह के लिए म्यूजियम है लेकिन इतिहास के जानकारी के साथ ही उसके तथ्यों को जानना आवश्यक है। उन्होंने कहा भारतीय ज्ञान पर अपना दृष्टिकोण बनाना होगा। संचालन डॉ. दिव्या जोशी ने किया। इस मौके पर प्रो. युगल जोशी, डॉ. रीतेश साह, डॉ. किरन तिवारी, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपा आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed