{"_id":"61d49ab022125d53624b4073","slug":"training-for-ncc-cadet-nainital-news-hld449952532","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता और अनुशासन का पालन करें केडेट्स: कमांडर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता और अनुशासन का पालन करें केडेट्स: कमांडर सिंह
विज्ञापन
नैनीताल में नेवल विंग के एनसीसी केडेट्स को आग बुझाने का प्रशिक्षण देते एनसीसी अधिकारी
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। फाइव यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल के तत्वाधान में सात दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। नौ जनवरी तक सीआरएसटी इंटर कॉलेज में चलने वाले इस वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को नौसेना व एनसीसी के विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डीके सिंह ने एनसीसी कैडेट्स का आह्वान किया कि वह एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन का जीवन पर्यंत पालन करें। उन्होंने एकता और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। प्रतिभागियों को बीडी पांडे चिकित्सालय के पीएमएमस डॉ. केएस धामी, चिकित्सक डॉ. मोनिका कांडपाल और डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोला वायरस ओमिक्रान के नए वेरिएंट के रूप में सामने आया है और इससे खतरा बरकरार है। चिकित्सकों ने कैडेट्स से कहा कि वे 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करें।
उद्घाटन समारोह के बाद डीएसए मैदान में फायर एंड सेफ्टी ड्रिल आयोजित की गई। जिसमें अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एनसीसी कैडेट्स को आग लगने के बाद उसको बुझाने के तरीकों और आग के प्रकारों के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग के विषय में भी कैडेट्स को जानकारी दी। सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम में कैडेट्स को वेपन ट्रेनिंग, ड्रिल, सीमैनशिप, राष्ट्रीय एकता की अवधारणा, नेवल ओरिएंटेशन, नेवीगेशन, कम्युनिकेशन, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, शिप मॉडलिंग सहित अन्य विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सब लेफ्टिनेंट शैलेन्द्र चौधरी, सब लेफ्टि नेंट गोविंद बोरा, सब लेफ्टिनेंट नवीन धुसिया, जय बोरा, चीफ इंस्ट्रक्टर सुनीत बलूनी, जयभान, नितेश चंद्रा, पंकज ओली, हेमंत कुमार, नवनीत, कमलेश जोशी, रमेश तिवारी , दीपक साह, टीपी थापा, कमलेश बोरा आदि थे।