फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The automotive market gained momentum during Navratri, with demand rising for everything from two-wheelers to four-wheelers.

Nainital News: नवरात्र में वाहन बाजार ने पकड़ी रफ्तार, दोपहिया से चौपहिया तक की मांग बढ़ी

Sat, 17 Oct 2026 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 17 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The automotive market gained momentum during Navratri, with demand rising for everything from two-wheelers to four-wheelers.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

नवरात्र पर वाहन बाजार में रौनक बढ़ गई है। मनपसंद वाहन खरीदने के लिए ग्राहक शोरूम पर पहुंच रहे हैं। कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट, मुफ्त सर्विस और फाइनेंस संबंधी सुविधाएं दे रही हैं। दोपहिया वाहनों में स्कूटरों की मांग अधिक है तो कार बाजार में भी अच्छी खरीदारी हो रही है।
नैनीताल मोटर्स के मुताबिक, नवरात्र पर प्रतिदिन 40 से 50 कारों की बिक्री हो रही है। हालांकि, बड़ी गाड़ियों की मांग के मुकाबले उपलब्धता कम होने से कुछ मॉडलों के लिए ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


...

कारों पर दो लाख रुपये तक के ऑफर

नैनीताल मोटर्स के स्वामी भूपेश अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र पर कार बाजार में अच्छी मांग बनी हुई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां हर गाड़ी पर दो लाख रुपये तक के ऑफर दे रही हैं। बड़ी गाड़ियों की उपलब्धता कम है जबकि नेक्सा और एरीना के मॉडलों की लगातार बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि नेक्सा की कारों की शोरूम कीमत करीब छह लाख से 30 लाख रुपये तक है। वहीं, एरीना के मॉडलों की कीमत तीन लाख से 20 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....

दोपहिया वाहनों पर भी छूट की भरमार

नैनीताल बजाज के स्वामी शुभम अग्रवाल के मुताबिक, कंपनी की ओर से दोपहिया वाहनों पर तीन हजार से 12 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा पांच मुफ्त सर्विस और फाइनेंस प्रोसेसिंग फीस में छूट की सुविधा भी मिल रही है।बताया कि हल्द्वानी में अभी स्कूटरों की मांग ज्यादा है। ऑटोमेटिक फीचर और आधुनिक सुविधाओं के कारण ग्राहक इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं।

.... .... .... ....

इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए इंतजार

शुभम अग्रवाल के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग बनी हुई है। करीब 1.05 लाख रुपये कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज होने पर 108 से 153 किलोमीटर तक चल रहा है। मांग के चलते कुछ मॉडलों का स्टॉक कम हो गया है और करीब 100 ऑर्डर लंबित हैं। पिछले साल की तुलना में कारोबार में थोड़ी कमी है। उनके मुताबिक, पहले करीब 50 प्रतिशत ग्राहक नकद भुगतान करते थे, लेकिन अब नकद भुगतान कम हो रहा है। अधिकतर लोग फाइनेंस करा रहे हैं।


...

टीवीएस के शोरूम में 100 वाहनों की बुकिंग

नैनीताल टीवीएस शोरूम के मैनेजर लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि नवरात्र पर अब तक करीब 100 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। ज्यूपिटर स्कूटर और एंटार्क सहित कुछ मॉडलों की मांग बनी हुई है और उनमें वेटिंग चल रही है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान कारोबार ठीक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed