{"_id":"667a13678ed7dab63a00e8b7","slug":"trainers-are-honing-650-players-in-30-sports-camps-haldwani-news-c-337-1-shld1034-111271-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 30 खेल कैंप में 650 खिलाड़ियों को निखार रहे प्रशिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 30 खेल कैंप में 650 खिलाड़ियों को निखार रहे प्रशिक्षक
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में लगाए गए 30 खेल कैंपों में 650 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गौलापार और हल्द्वानी स्टेडिमय समेत 11 स्थानों पर खेल कैंप लगाए गए हैं। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 30 खेल प्रशिक्षक कांट्रेक्ट पर तैनात किए गए हैं।
उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि खेल कैंप में 12 से 16 वर्ष के खिलाड़ियों से 350 रुपये प्रतिवर्ष शुल्क लिया जा रहा है। शौकिया खिलाड़ियों के लिए 350 रुपये प्रतिमाह शुल्क तय है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के पदक विजेताओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
इच्छुक खिलाड़ी खेल कैंप में पहुंचकर पंजीकरण करवा सकते हैं। खिलाड़ियों को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। इन खेल प्रशिक्षण शिविरों में 16 खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगे खेल कैंप
हल्द्वानी स्टेडियम- बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जुजित्सु
गौलापार स्टेडियम- ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, स्विमिंग, वालीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, साइक्लिंग, क्रिकेट
नैनीताल- हॉकी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन
रामनगर- बास्केटबॉल, फुटबॉल, बॉक्सिंग
कालाढूंगी- खो-खो, कबड्डी
ऊंचापुल- फुटबॉल, क्रिकेट
कठघरिया- बॉक्सिंग
राइंका कठगोदाम- एथलेटिक्स