फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Train From Kathgodam To Mumbay

काठगोदाम से मुंबई के लिए चलेगी समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Train From Kathgodam To Mumbay
हल्द्वानी। रेलवे ने यात्रियों और सैलानियों की सुविधा के मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन( 09075/09076) चलाने का फैसला किया है। यह पहली बार है, जब काठगोदाम से सीधे मुंबई के लिए ट्रेन सेवा संचालित होगी।
विज्ञापन

मुंबई सेंट्रल से विशेष ट्रेन(09075) 20 और 27 अप्रैल, चार मई 11 मई, 18 मई, 25 मई, एक, आठ और 15 जून को संचालित होगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से बुधवार को चलेगी। जबकि काठगोदाम से इस विशेष ट्रेन(09076) का संचालन 21, 28 अप्रैल, 05, 12, 19, 26 मई, दो, नौ और 16 जून को होगा। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को संचालित होगी। काठगोदाम से ट्रेन शाम 5 :30 से चलेगी। ट्रेन वाया हल्द्वानी, लालकुआं, बरेली जंक्शन, बदायूं, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, कोटा, रतलाम, बोरीवाली आदि स्टेशनों से होते हुए मुंबई सेंट्रल पर दूसरे दिन सुबह 8:55 पर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में 20 अप्रैल से 26 मई, 2022 तक शयनयान के छह, साधारण द्वितीय श्रेणाी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच और एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 17 कोच होंगे। एक जून से 16 जून तक शयनयान के आठ, साधारण द्वितीय श्रेणाी के दो, वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन एवं एसएलआरडी के दस कोचों सहित कुल 17 कोच लगेंगे।
विज्ञापन

2022 को प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से नौ फेराें के लिये निम्नवत किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 20, 27 अप्रैल, चार, 11, 18, 25 मई, एक, आठ एवं 15 जून, 2022 को प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 11:00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11:46 बजे, वापी से 13:24 बजे, सूरत से 14:43 बजे, वडोदरा से 16:38 बजे, रतलाम से 20:25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00:45 बजे, गंगापुर सिटी से 02:52 बजे, हिंडौन सिटी से 03:25 बजे, भरतपुर से 05:05 बजे, अछनेरा से 05:55 बजे, मथुरा से 07.00 बजे, हाथरस सिटी से 07:44 बजे, कासगंज से 09:10 बजे, बदायूं से 10:01 बजे, बरेली जंक्शन से 10:50 बजे, बरेली सिटी से 11:05 बजे, इज्जतनगर सेे 11:25 बजे, बहेड़ी से 12:22 बजे, किच्छा से 12:40 बजे, लालकुआं से 13:15 बजे और हल्द्वानी से 13:50 बजे छूटकर काठगोदाम 14:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन काठगोदाम से 21, 28 अप्रैल, पांच, 12, 19, 26 मई, दो, नौ एवं 16 जून, 2022 को प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से 17:30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17:52 बजे, लालकुआं से 18:33 बजे, किच्छा से 19:09 बजे, बहेड़ी से 19:30 बजे, इज्जतनगर से 20.08 बजे, बरेली सिटी से 20:23 बजे, बरेली जंक्शन से 20.47 बजे, बदायूं से 21:31 बजे, कासगंज से 23:00 बजे, हाथरस सिटी से 23:50 बजे, दूसरे दिन मथुरा से 01:15 बजे, अछनेरा से 02:35 बजे, भरतपुर से 03:10 बजे, हिंडौन सिटी से 04:05 बजे, गंगापुर सिटी से 04:45 बजे, कोटा से 06:45 बजे, रतलाम से 10:40 बजे, वडोदरा से 14:45 बजे, सूरत से 16:53 बजे, वापी से 18:10 बजे तथा बोरीवली से 20:10 बजे छूटकर मुंबई सेंट्रल 20:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed