फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic remained closed for two and a half hours in Quarab, Kanwadi

Nainital News: क्वारब, कनवाड़ी में ढाई घंटे बंद रहा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained closed for two and a half hours in Quarab, Kanwadi
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के पास सड़क पर कीचड़ होने के चलते यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। एनएच रानीखेत के जेई जगदीश पपनै ने बताया कि कुछ भारी वाहनों के सड़क पर आवाजाही होने से कीचड़ हो गया। इस कारण दोनों तरफ वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा गया। इधर खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग पर बारिश के बाद कनवाड़ी की पहाड़ी से दोपहर में रुक-रुककर मलबा आता रहा। इससे वाहन चालकों, यात्रियों को आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मार्ग खुलने से सड़क पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed