फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   traffic plan in haldwani for diwali

Traffic Changed On Dhanteras: धनतेरस पर रूट रहेंगे डायवर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें

Fri, 10 Nov 2023 10:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 10 Nov 2023 10:01 AM IST
सार

धनतेरस पर हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था बदली (Traffic Changed On Dhanteras) रहेगी। यदि आप खरीदारी के लिए हल्द्वानी आ रहे हैं या जरूरी कार्य से शहर जा रहे हैं तो रूट प्लान देखकर ही निकलें।

विज्ञापन
traffic plan in haldwani for diwali
यातायात प्लान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था बदली (Traffic Changed On Dhanteras)  रहेगी। यदि आप खरीदारी के लिए हल्द्वानी आ रहे हैं या जरूरी कार्य से शहर जा रहे हैं तो रूट प्लान देखकर ही निकलें। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए रूट प्लान जारी किया है। यह रूट प्लान शुक्रवार सुबह से देर रात तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


ये रहेगा डायवर्जन
  • रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी बड़े वाहनों को टीपीनगर तिराहे से तीनपानी होते हुए गौला बाईपास भेजा जाएगा।
  • बरेली रोड से आने वाले बड़े वाहनों को तीनपानी से गौला बाईपास होते हुए भेजा जाएगा।
  • कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडांठ तिराहे से होते हुए पनचक्की से नैनीताल रोड पर भेजा जाएगा।
  • पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले बड़े वाहन गौलापार होते हुए चलेंगे।



रोडवेज और निजी बसों का रूट
  • रामपुर रोड से आने वाली सभी बस टीपीनगर तिराहे से डायवर्ट कर तीनपानी तिराहे से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम पहुंचेंगी। वहां से बस को हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
  • विज्ञापन
  • बरेली रोड से आने वाली सभी बस गौलापार बाईपास काठगोदाम होते हुए हल्द्वानी पहुंचेंगी।
  • कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त बस को लालडांठ तिराहे से होते पनचक्की तिराहे से कॉलटैक्स होते ही हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
  • रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड और रामपुर रोड की ओर जाने वाली सभी बस को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जाएगा।
  • रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बस को तिकोनिया होते हुए हाइडिल तिराहे से नैनीताल रोड से डायवर्ट कर कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चोरगलिया रोड से आने वाली समस्त रोडवेज, केमू, निजी बसें नारीमन तिराहा काठगोदाम से होते हुए तिकोनिया वर्कशाप लाइन से हल्द्वानी में प्रवेश करेंगी।



छोटे वाहनों का डायवर्जन
  • बरेली रोड की ओर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहे से डायवर्ट कर गौलापार की ओर भेजा जाएगा। शेष छोटे वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से डायवर्ट कर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
  • रामपुर रोड की ओर से आने वाले और पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा होते हुए पनचक्की तिराहे से हाइडिल तिराहे से नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
  • कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को मुखानी चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
  • नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।
  • रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे /हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा/लालडांठ तिराहे की ओर भेजा जाएगा। शेष वाहनों को डिग्री कॉलेज तिराहे से मुखानी की ओर भेजा जाएगा।


प्रवेश वर्जित स्थान-
किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन, दोपहिया वाहन, मंगलपड़ाव से सिंधी चौराहा, सिटी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा, ओके होटल चौराहा और ताज चौराहा से बाजार के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।

पार्किंग व्यवस्था-
  • नैनीताल रोड/कालाढूंगी रोड से आने वाले दोपहिया वाहनों को हल्द्वानी स्टेडियम रोड के बाई ओर पार्क किया जाएगा।
  • नैनीताल रोड तथा रेलवे बाजार से मुख्य बाजार को जाने वाले वाहन चालक रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में अपने वाहन पार्क करेंगे।
  • कालाढूंगी रोड से आने वाले समस्त चौपहिया वाहन रामलीला मैदान हल्द्वानी/पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में पार्क होंगे।
  • बरेली रोड से आने वाले वाहन लक्ष्मी शिशुमंदिर मंगलपड़ाव में पार्क होंगे।
  • रामपुर रोड व देवलचौड़ की ओर से आने वाले वाहन चालक सरगम सिनेमा मैदान तथा एचएन इंटर कॉलेज के मैदान में अपने वाहन पार्क करेंगे।
  • बाजार के समस्त व्यवसायी सरस बाजार पार्किंग और सिंधी स्वीट्स के पास मैजिक स्टैंड की पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।



ऑटो मैजिक स्टैंड-
  • 10 से 12 नवंबर तक कालाढूंगी रोड पर चलने वाले वाहन जीजीआईसी तिराहे के बाई तरफ मुखानी की ओर खड़े रहेंगे।
  • ओके होटल के सामने से चलने वाले वाहन ऑफिसर कॉलोनी वाली गली से चलेंगे।
  • रामपुर रोड के वाहन एचएन इंटर कॉलेज से चलेंगे।
  • बरेली रोड पर चलने वाले टेंपो, मैजिक वाहन शिशु मंदिर बरेली रोड से चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed