फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic jam on the main roads of Haldwani city

हल्द्वानी शहर के मुख्यमार्गों पर जाम: रामपुर रोड पर कतारें लंबी, मुखानी से आरटीओ तिराहे तक हालात बेकाबू

Wed, 21 Oct 2026 10:16 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 21 Oct 2026 10:16 PM IST
सार

हल्द्वानी में मुख्यमार्गों पर भीषण जाम से वाहन रेंगने को मजबूर हैं और कई जगह कतारें एक किलोमीटर तक लंबी हो रही हैं। बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी मार्ग पर हालात खराब हैं, जिससे लोगों का कीमती समय सड़कों पर बर्बाद हो रहा है।

विज्ञापन
Traffic jam on the main roads of Haldwani city
रामपुर रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर की सड़कों पर जाम का झाम अब लोगों की रफ्तार पर भारी पड़ने लगा है। मुख्यमार्गों पर वाहन दौड़ने के बजाय रेंगने को मजबूर हैं और कई जगह कतारें एक किलोमीटर तक लंबी हो रही हैं। बरेली रोड और रामपुर रोड पर अलग-अलग स्थानों पर वाहन जाम में फंस रहे हैं तो कालाढूंगी मार्ग पर मुखानी चौराहे से आरटीओ रोड तिराहे तक हालात बेहद खराब बने हुए हैं। कामकाज, जरूरी सफर और रोजमर्रा की आवाजाही के लिए निकले लोगों का समय सड़कों पर ही बर्बाद हो रहा है।

 

रामपुर रोड और बरेली रोड पर विभागीय कार्यों के चलते सिंधी चौराहे, मंगल पड़ाव, एसटीएच के पास, देवलचौड़ चौराहे पर प्रत्येक 10-15 मिनट पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। इसकी प्रमुख वजह सड़क किनारे चल रहा खोदाई कार्य है। वहीं कालाढूंगी मार्ग पर मुखानी चौराहे से लेकर आरटीओ रोड तिराहे तक लोग भीषण जाम से जूझ रहे हैं। करीब एक किमी तक वाहन जाम में फंसकर निकल रहे हैं। लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही महिला अस्पताल और रोडवेज बस अड्डे के पास वाहन चालकों की मनमानी मुसीबत बन रही है।

विज्ञापन

 

विभागीय कार्यों के चलते दो प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति हो रही है। महिला अस्पताल और बस अड्डे के पास ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन बसों की आवाजाही की वजह से समय-समय पर जाम लग जाता है। -डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed