{"_id":"68a21b5b53940978de082caa","slug":"traffic-jam-has-trapped-tourists-in-the-open-valleys-of-the-mountains-nainital-news-c-8-1-hld1048-619025-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पहाड़ की खुलीं वादियों में जाम ने सैलानियों को कर लिया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पहाड़ की खुलीं वादियों में जाम ने सैलानियों को कर लिया कैद
विज्ञापन
हल्द्वानी। लंबे वीकेंड पर सैलानियों ने पहाड़ों की वादियों में खुलकर आनंद लिया लेकिन घर लौटते वक्त उनका सफर जाम में कैद हो गया। भुजियाघाट से गुलाबघाटी तक करीब चार किलोमीटर लंबे जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। इस दौरान कई यात्री 3:10 पर दिल्ली के लिए चलने वाली शताब्दी ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल ही काठगोदाम के लिए निकले। पांच घंटे तक जाम में फंसे होने के कारण कई लोगों की ट्रेन छूट भी गई।
15 अगस्त के बाद लगातार तीन दिन छुट्टी होने के चलते नैनीताल, भीमताल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर खूब पर्यटक उमड़े। त्योहार पर पहाड़ आने वाले प्रवासियों की संख्या में भी इजाफा हुआ। रविवार को छुट्टियां खत्म होने पर इनकी वापसी का सिलसिला शुरू हुआ। काठगोदाम के भीमताल तिराहे पर वाहनों को पुलिस द्वारा रोका गया। बारी-बारी से नैनीताल व भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों को हल्द्वानी की तरफ भेजा गया।
वाहनों को रोकने के चक्कर में दूसरी ओर लंबी कतारें लगना शुरू हो गया। आगे निकलने की होड़ में पर्यटकों व टैक्सी चालकों ने आड़े तिरछे वाहन डाल दिए। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। देखते ही देखते भुजियाघाट से लेकर गुलाबघाटी तक चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रेन छूटने के डर से कई यात्री जाम में फंसीं बसों से उतरकर पैदल ही काठगोदाम के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
अल्मोड़ा निवासी कैलाश ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। शाम को उसकी काठगोदाम से ट्रेन थी लेकिन बस जाम में फंस गई। बस से उतरकर वह पैदल स्टेशन पहुंचा। भवाली से आ रहे राजेश ने बताया कि उसे गुलाबघाटी से काठगोदाम पहुंचने में दो से ढाई घंटे लग गए।