{"_id":"5e5429e68ebc3ef3f4509bde","slug":"traffic-halted-due-to-breakdown-of-hadakhan-khansu-kathgodam-route-bhimtal-news-hld3749738146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैड़ाखान-खनस्यू-काठगोदाम मार्ग के टूटने से यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैड़ाखान-खनस्यू-काठगोदाम मार्ग के टूटने से यातायात ठप
विज्ञापन
हैड़ाखान-खनस्यू-काठगोदाम मोटर मार्ग के टूटने से यातायात बंद। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
पतलोट (नैनीताल)। मुरकुड़िया में पप्पू कार्की स्टैच्यू बैंड के पास सोमवार को हैड़ाखान-खनस्यू-काठगोदाम मार्ग टूट गया। मार्ग के टूटने यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। आवाजाही बंद होने की वजह से 100 ग्रामसभाओं के ग्रामीणों के काम अटक गए हैं।
क्षेत्र के यश बर्गली ने बताया की जब वह सोमवार की सुबह सवारियों को लेकर मुरकुड़यिा बैंड पर पहुंचे तो मार्ग का डामर जगह जगह से उखड़ रहा था। जैसे उन्होंने यात्रियों को उतारकर वाहन को आगे बढ़ाया तो कुछ ही मिनटों में मार्ग पूरी तरह टूट कर 300 मीटर गहरी खाई में समा गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र चिलवाल ने मार्ग टूटने की जानकारी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) नैनीताल को दी। हैड़ाखान निवासी भवान सिंह संभल ने बताया कि मार्ग स्टैच्यू बैंड के पास से टूटा है।
वहीं, जिस जगह से मार्ग टूटा है, उसी के सात से आठ मीटर की ऊंचाई पर कलावती देवी का घर है। कलावती ने बताया कि पिछले 16 सालों से वहां पर भूस्खलन हो रहा है। लोनिवि हर साल थोड़ा-थोड़ा कर पहाड़ी को काट रहा है। अब तो ऊपर की ओर पहाड़ी को काटने के लिए जगह भी नहीं बची है। उन्होंने विभाग से चेकडैम बनवाकर अपने घर को बचाने की मांग की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत संमल ने बताया कि हैड़ाखान-साननी मार्ग में पिछले 15 सालों से कलवर्ट बंद है।
विज्ञापन
विभाग हर साल भूस्खलन होने के बाद सड़क को अंदर की ओर काट देता है। इसकी वजह से पूरा गांव खतरे में है। प्रांतीय खंड के ईई दिनेश गुप्ता ने बताया कि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को सही करने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएम और लोनिवि के अधिकारियों से मामले में बात की है और मार्ग को जल्द सही करने को कहा है।