फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic derailed due to breakdown of truck on Rampur Road

Nainital News: रामपुर रोड पर ट्रक खराब होने से यातायात बेपटरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Traffic derailed due to breakdown of truck on Rampur Road
रामपुर रोड सर सड़क किनारे खड़े ट्रक।
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर नैनी विहार के पास सोमवार सुबह बीच सड़क पर बैक करने के दौरान एक ट्रक खराब हो गया। इससे रामपुर रोड की एक लेन बंद हो गई। दूसरे लेन से वाहन निकले और जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद ट्रक हटने से यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


रामपुर रोड हादसों के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। पंचायत घर से लेकर टीपीनगर पुलिस चौकी तक मुख्य मार्ग के किनारे ही ट्रक समेत अन्य भारी वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। रात के समय इन ट्रकों के खड़े होने से हादसे की आशंका रहती है। इस मुद्दे पर अमर उजाला के खबरें प्रकाशित करने के बाद परिवहन विभाग ने हाल में संज्ञान लिया और आरटीओ सुनील शर्मा के निर्देश पर एआरटीओ काशीपुर विमल पांडे ने नागालैंड के ट्रक का चालान भी किया था। इसके बाद भी फिर स्थिति जस की तस हो गई। रामपुर रोड पर सोमवार सुबह दस बजे ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। इसके बाद चालक ट्रक छोड़कर चला गया। इसके बाद यातायात दूसरी लेन से चला। साढ़े 11 बजे के बाद ट्रक को हटाया गया तब जाकर यातायात सुचारु सका। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि फिर से अभियान चलाकर रामपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहनों का चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed