Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic derailed again on weekends

Nainital News: वीकेंड पर फिर पटरी से उतरा ट्रैफिक

Sun, 28 Jun 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 28 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Traffic derailed again on weekends
भीमताल/धानाचूली/नैनीताल। वीकेंड में शनिवार को शहर से लेकर गांवों तक लंबा जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। कैंची धाम में वीआईपी कार्यक्रम के चलते भीमताल और भवाली में वाहनों के रोके जाने से भी जाम की समस्या बनी रही। भीमताल, भवाली और कैंची धाम में सैलानियों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कैंची धाम में शनिवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भीमताल और भवाली से पुलिस ने श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा। वहीं भटेलिया, मुक्तेश्वर, कसियालेख और धारी बाजार में भी शनिवार को लंबा जाम लगते रहा। इससे पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों के साथ सैलानी भी परेशान नजर आए। कसियालेख के व्यापारी पूरन सिंह ने बताया कि वीकेंड के चलते सैलानी घूमने के लिए आ रहे हैं। पार्किंग नहीं होने के चलते भी जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

पर्यटकों के उमड़ने से सरोवर नगरी शनिवार को पूरी तरह पैक हो गई। पर्यटक वाहनों के दबाव से तल्लीताल-मल्लीताल मुख्य मार्ग, नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे और भवाली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं जिससे ट्रैफिक रेंगता नजर आया। दोपहर तक शहर के भीतर की सभी प्रमुख पार्किंग फुल होने के कारण प्रशासन ने तुरंत रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया। हल्द्वानी और कालाढूंगी मार्ग से आने वाले बिना एडवांस बुकिंग वाले पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर पार्किंग में रोक दिया गया। यहां से सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया। इस बीच एक मरीज को लेकर हल्द्वानी जा रही एंबुलेंस अपर मॉल रोड पर जाम में फंस गई। करीब दस मिनट बाद पुलिस ने पर्यटकों के वाहनों को किनारे करा एंबुलेंस को रवाना कराया।
विज्ञापन


बिना बुकिंग पहुंचे सैलानी भटकते रहे
सप्ताहांत पर बिना किसी एडवांस बुकिंग के सीधे नैनीताल पहुंचे कई पर्यटकों को कमरों के लिए भटकना पड़ा। होटलों के पैक होने के कारण कई सैलानियों को मजबूरी में आसपास के क्षेत्रों का रुख करना पड़ा। शनिवार शाम के समय तल्लीताल रोडवेज बस स्टैंड पर मैदानी इलाकों की तरफ लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बस में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच आपाधापी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फांसी गधेरा क्षेत्र में जाम के चलते देरी से स्कूल पहुंचे बच्चे, गेट हुआ बंद
पर्यटक सीजन में वाहनों के दबाव के चलते शहर में सुबह से ही जाम लग रहा है। शनिवार सुबह फांसी गधेरा राजभवन मार्ग पर जाम लग गया। इससे स्कूल संचालन में लगे टैक्सी वाहन एवं अभिभावकों के दोपहिया वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस के पहुंचने पर जाम खुला। कई बच्चों के स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन ने गेट बंद कर दिया। अभिभावकों की गुहार के बाद विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को गेट से अंदर लिया। बता दें कि यहां फांसी गधेरा राजभवन मार्ग में एलपीएस, सेंट मैरी, सेंट जोसेफ और इसके ऊपर ऑल सेंट्स, शेरवुड समेत कई अन्य प्रिपरेटरी व निजी प्राथमिक स्कूल हैं। लगभग आठ से साढ़े आठ बजे तक स्कूल पहुंचने की टाइमिंग है। इसी मार्ग पर कार्यालय के साथ ही कई होटल हैं। सड़क किनारे वाहन पार्क करने से अक्सर जाम के हालात बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed