फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders will support the campaign against drugs

Nainital News: नशे के खिलाफ मुहिम में व्यापारी देंगे साथ

Thu, 26 Oct 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 26 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Traders will support the campaign against drugs
हल्द्वानी में एसएसपी पीएन मीणा को ज्ञापन सौंपने के बाद वार्ता करते व्यापारी।   अमर उजाला
हल्द्वानी। ड्रग्स, नशीले इंजक्शन और सट्टे के खिलाफ पुलिस की मुहिम में व्यापार मंडल पूरा समर्थन देगा। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने यह मांग एसएसपी पीएन मीणा से उनके कार्यालय में जाकर उठाई। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में ऐसे दुकानदारों का व्यापार मंडल कभी समर्थन नहीं करता है जो दुकान के आगे किराया लेकर ठेले, फड़ लगवा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्सवान और सरंक्षक प्रकाश हरबोला के नेतृत्व में व्यापारियों एसएसपी से मुलाकात की। कहा कि जिले में ड्रग्स, अवैध शराब, सट्टा, नशीले इंजेक्शन का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए आपराधिक तत्वों की धरपकड़ और सत्यापन अभियान में तेजी जरूरी है। त्योहार के मद्देनजर मुख्य बाजारों में व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात करने, रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार में दुकान के आगे किराये के ठेले लगाने वालों पर सख्ती की मांग उठाई। एसएसपी पीएन मीणा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जिले को नशामुक्त बनाना उनका लक्ष्य है। इस दौरान संरक्षक भगवान सहाय, संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रमोद गोल्डी, राकेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed