फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders protested at the Naveen Mandi in Haldwani

Uttarakhand News: व्यापारियों ने मंडी में किया प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर बंदी का एलान

Wed, 31 Dec 2025 04:31 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 31 Dec 2025 04:31 PM IST
सार

हल्द्वानी की नवीन मंडी में दुकानों की लीज के नवीनीकरण मामले में व्यापारियों ने दूसरे दिन भी मंडी सचिव के दफ्तर के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी सचिव का घेराव कर अपनी मांगों के लिए जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन
Traders protested at the Naveen Mandi in Haldwani
लीज नवीनीकरण को लेकर मंडी समिति सचिव का घेराव करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी की नवीन मंडी में दुकानों की लीज के नवीनीकरण मामले में व्यापारियों ने दूसरे दिन भी मंडी सचिव के दफ्तर के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी सचिव का घेराव कर अपनी मांगों के लिए जमकर हंगामा काटा। आलू फल आढ़ती व्यापारी और गल्ला मर्चेंट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह बृहस्पतिवार से मंडी में अनिश्चितकालीन बंदी करेंगे।

विज्ञापन


मंडी में पिछले कुछ समय से दुकानों की लीज के नवीनीकरण के लिए व्यापारियों और मंडी प्रशासन में टकराव चल रहा है। मंगलवार को व्यापारियों ने सचिव का घेराव कर कहा कि पूर्व के वर्षों में उन्हें आवंटित की गई 162 दुकानों की लीज का मंडी प्रशासन नवीनीकरण नहीं कर रहा है। मंडी समिति ने उन्हें दुकानों की लीज खत्म होने या नवीनीकरण के लिए कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन


मंडी समिति का कहना है कि वर्ष 2022 में ही दुकानदारों को लीज खत्म होने संबंधी नोटिस जारी किए जा चुके हैं। समिति नए सर्किल रेट के आधार पर किराया मांग रही है जबकि व्यापारी पुराने सर्किल रेट के आधार पर किराया जमा करा रहे हैं। इसी बात पर दोनों पक्षों में मंगलवार को भी बहसबाजी हुई। कारोबारियों ने मंडी अध्यक्ष अनिल डब्बू पर भी उनकी मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में देवानंद सिंधी, राजेंद्र फर्सवाण, दीपक पाठक, चीनू बिंद्रा, अखिल भंडारी, केशव पलड़िया, प्रदीप भंडारी, सोनू गर्ग, विपिन थुवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में अवैध तरीके से गोदाम और दुकानों के आवंटन का आरोप

व्यापारियों ने उत्तराखंड मंडी परिषद पर उन्हें लगातार परेशान करने का आरोप लगाया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर पदाधिकारियों कहा कि कभी अतिक्रमण तो कभी लीज एग्रीमेंट के नाम पर उन्हेें परेशान किया जाता है। व्यापारियों की एक बैठक में महानगर हल्द्वानी अध्यक्ष योगेश शर्मा ने आरोप लगाया कि नवीन मंडी समिति में अनियोजित निर्माण कराकर अवैध तरीके से गोदाम व दुकान आवंटित की जा रही है। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री मनोज जायसवाल, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि संगठन व्यापारियों के आंदोलन में उनके साथ खड़ा हुआ है। 

मंडी की स्थापना के समय भुगतान के लिए जो नियम तय किए गए थे उसके आधार पर अधिकतरव्यापारी किराया जमा करा चुके हैं। मंडी समिति की ओर से भुगतान के लिए नोटिस नहीं दिया गया है।
-विजय जोशी, अध्यक्ष, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन

व्यापारियों की वर्ष 2022 में ही नोटिस भेजे जा चुके हैं। वह पुरानी दरों के आधार पर भुगतान की बात कह रहे हैं। निदेशालय को अवगत कराया जा चुका है। वहां से जैसे निर्देश होंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-दिग्विजय सिंह देव, सचिव मंडी समिति


मैंने व्यापारियों की कभी भी उपेक्षा नहीं की है। व्यापारियों से मिलने के लिए कभी भी मना नहीं किया। उनसे वार्ता के लिए हमेशा तैयार हूं।-अनिल कपूर, अध्यक्ष, कृषि उत्पादन मंडी विपणन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed