{"_id":"68112454a1a90b126800d82b","slug":"tractor-trolley-entered-narrow-streets-to-avoid-mining-companys-vehicle-kitchha-news-c-242-1-shld1013-124082-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: माइनिंग कंपनी के वाहन से बचने के लिए संकरी गलियों में घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: माइनिंग कंपनी के वाहन से बचने के लिए संकरी गलियों में घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Wed, 30 Apr 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। एक माइनिंग कंपनी के कर्मचारियों की बोलेरो ने नगर के मुख्य बाजार में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली का पीछा किया। इससे घबराया चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर नगर की बलवंत काॅलोनी में घुस गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली की गति देख लोग दहशत में आ गए।
मंगलवार सुबह बोलेरो एक ट्रैक्टर-टॉली का पीछा करते हुए बलवंत काॅलोनी में जा घुसी। चालक बोलेरो से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली को तेज गति से चलाते हुए गलियों से होता हुआ आवास विकास काॅलोनी की मुख्य गली में जा पहुंचा। अचानक अपने आप को फंसा देखकर चालक ने ट्राॅली का जैक उठा दिया। इससे उसमें लदा रेता आवास विकास काॅलोनी की मुख्य गली में गिरता चला गया। यह देख लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ट्राॅली कई लोगों के घरों की दीवार तो कुछ मकानों के सामने खड़े वाहनों से लगी। रेता बिखरता देख दोनों वाहन सवार भाग गए।