फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tppebajon bikes eat up the doctor's two million

टप्पेबाजों ने डाक्टर की बाइक से उड़ाए दो लाख

Wed, 18 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 18 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के समीप तहसील परिसर में टप्पेबाजों ने डाक्टर की बाइक की डिकी से दो लाख रुपये पार कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। तहसील में जमीन की रजिस्ट्री कराने के दौरान टप्पेबाजों ने घटना को अंजाम दिया। डाक्टर की तहरीर पर पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


तुलसी नगर पालीशीट निवासी डाक्टर संजय जोशी का पीलीकोठी में अपना क्लीनिक है। कुछ समय पूर्व संजय ने लोहरियासाल तल्ला में एक प्लाट खरीदा था। मंगलवार को संजय को प्लाट की रजिस्ट्री करानी थी। इसके लिए संजय ने कालाढूंगी रोड स्थित यूको बैंक से दो लाख रुपये निकाले और अपनी बाइक की डिकी में रख लिये। रजिस्ट्री कराने तहसील पहुंचने पर संजय ने बाइक तहसील परिसर में खड़ी की और बाइक की डिकी में अपना चश्मा रखने के बाद कागजी कार्रवाई करने अंदर चले गये।
विज्ञापन

\
कुछ देर बाद वापस लौटने के बाद संजय ने देखा बाइक की डिकी खुली है और उसमें रखे दो लाख रुपये गायब हैं। संजय ने तुरंत कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। कोतवाल के निर्देश पर आसपास संदिग्धों की तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाल आरएस मेहता के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि चश्मा रखते हुए संजय बाइक की डिकी बंद करना भूल गये थे। इसी का फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने रकम पार कर ली। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची गई है लेकिन कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टप्पेबाजी की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मामले को जल्द ही वर्क आउट किया जायेगा। टप्पेबाजी और ठगी की घटनाएं चिंताजनक हैं। सभी अधिकारियों को गश्त बढ़ाने के साथ ही ठगी, चोरी और टप्पेबाजी के मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिये गये हैं।

- यशवंत सिंह चौहान एसपी (सिटी)। 

कोतवाली के करीब भी सुरक्षित नहीं लोग
हल्द्वानी। नगर में चोरों और टप्पेबाजों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए गलियों व कालोनियों में वारदातों को अंजाम देने के बाद चोर उच्चके अब चौकी थानों के समीप पुलिस की नाक के नीचे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 16 मई को ठगों ने रोडवेज परिसर में दिल्ली जा रहे युवक के साथ ठगी कर 25 हजार की रकम पार कर ली। जिस पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। इससे पूर्व ओखलकांडा से शादी समारोह से वापस लौट रहे दंपति के बैग से 75 हजार रुपये से अधिक के जेवरों पर उच्चक्कों ने हाथ साफ कर लिया था। मामले में दंपति भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड से कार में बैठे थे। इससे पहले रामनगर जाने की बात कहकर भी एक महिला का मंगल सूत्र ठगों ने पार कर लिया था। डाक्टर के साथ हुई टप्पेबाजी भी कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed