{"_id":"693c86954dde8fbba50119ae","slug":"tourists-will-be-able-to-enjoy-cycling-in-the-city-forest-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-1930-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नगर वन साइकिलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नगर वन साइकिलिंग का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक
Sat, 13 Dec 2025 02:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित नगर वन में जल्द ही पर्यटक साइकिलिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए साइकिलिंग ट्रैक बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि कोसी रेंज में करीब 17 हेक्टेयर भूमि पर नगर वन स्थापित किया गया है। बताया कि नगर वन काफी बड़ा होने के चलते यहां पर्यटकों की मांग पर साइकिलिंग ट्रैक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बताया कि यह ट्रैक करीब तीन से चार किलोमीटर लंबा होगा जिसमें पर्यटक नगर वन से साइकिल किराये पर लेकर इसका लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रैक को माह के अंत तक शुरू करने की तैयारी है। संवाद