फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists seen in Nainital on weekend, tourists were seen having fun even in the rain

वीकेंड पर नैनीताल में दिखी सैलानियों की चहल-पहल, बारिश में भी मौजमस्ती करते दिखे पर्यटक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tourists seen in Nainital on weekend, tourists were seen having fun even in the rain
नैनीताल। अनलॉक के बाद अब नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल बढ़ गई है। वीकेंड पर नैनीताल में सुबह से सैलानियों की खूब आवाजाही दिखी। भारी बारिश के बाद भी पर्यटकों की चहलकदमी जारी रखी।
विज्ञापन

कोरोना काल में नैनीताल का पर्यटन सीजन पूरी तरह ठप रहा था और सभी होटल बंद थे। कोरोना की पहली लहर थमने के बाद पर्यटक गतिविधियां शुरू हुईं लेकिन कुछ दिन बाद दूसरी लहर से होटलों में तालाबंदी कर दी गई। अब सरकार ने अनलॉक में शिथिलता दे दी है, जिसके बाद से नैनीताल में पर्यटन गतिविधियां एकाएक तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शहर में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रांतों की गाड़ियां नजर आईं। तल्लीताल स्थित चुंगी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब दो सौ वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। सैलानियों के आगमन के बाद माल रोड, मल्लीताल फ्लैट्स परिसर, पंत पार्क, चार्ट पार्क, मां नैना देवी मंदिर समेत आसपास सैलानी नजर आए। सैलानियों के आने से डीएसए की पार्किंग भी वाहनों से खचाखच भरी रही। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने आसपास के पर्यटक स्थलों का भी दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर ही होटलों में प्रवेश
नैनीताल पहुंचे सैलानियों को होटलों में कमरे बुक करने से पहले आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य है। होटल कारोबारियों के अनुसार कोरोना गाइड लाइंस के तहत ऐसा जरूरी है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed