फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists reached Nainital to get relief from the heat, all the parking of Nainital filled with tourists' vehicles

गर्मी से राहत पाने के लिए नैनीताल पहुंचे सैलानी, पर्यटकों के वाहनों से नैनीताल की सभी पार्किंग हुईं फुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tourists reached Nainital to get relief from the heat, all the parking of Nainital filled with tourists' vehicles
नैनीताल। नैनीताल में शनिवार को काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके चलते पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ रही। वहीं पर्यटकों के वाहनों से मल्लीताल डीएसए और मेट्रोपोल कार पार्किंग फुल हो गईं। इसके अलावा अन्य पार्किंग स्थल भी वाहनों के लिए कम पड़ गए। इधर, दूसरी ओर पुलिस दिनभर यातायात व्यवस्थाएं बनाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को काफी संख्या में पर्यटकों ने नैनीताल की शांत वादियों का रुख किया। जानकारी के अनुसार देर शाम तक तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज व बारापत्थर से एक हजार से ज्यादा पर्यटक वाहनों ने शहर में प्रवेश किया। इसके चलते नैनीताल में सभी पार्किंग स्थल फुल हो गए। इसके बाद भी पर्यटकों के वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। वहीं पुलिस पूरे दिन यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
विज्ञापन

डीजीपी के लिए यातायात खुलवाने में करनी पड़ी मशक्कत
नैनीताल से डीजीपी के काशीपुर लौटने की सूचना पर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। बड़े अधिकारियों के साथ छोटे कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए कड़ी धूप में मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह डीजीपी काशीपुर के लिए निकले तो पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीझील में पर्यटकों ने नौकायन का लिया आनंद
पूरे दिन पंतपार्क, मॉलरोड, चाट बाजार व बैंड स्टैंड में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। इसके अलावा पूरे दिन नैनीझील में नौकायन चलता रहा। साथ ही बारापत्थर में पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया। इस दौरान पर्यटकों ने खूब मौज मस्ती की। पर्यटकों की संख्या को देखकर कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। साथ ही दर्शनीय स्थलों में पर्यटकों ने मौज मस्ती की। चिड़ियाघर में 915, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 137 व वाटरफॉल में 761 लोग पहुंचे। वहीं 120 से ज्यादा पर्यटक बारापत्थर घुड़सवारी करने पहुंचे।

कारोबार पटरी पर लौटने से कारोबारियों के चेहरे खिले
नैनीताल में सुबह से ही पर्यटकों की चहलकदमी से कारोबारियों का काम भी चल पड़ा। नौकायन करने वाले पर्यटकों से झील में नाव सुबह से शाम तक तैरती नजर आईं। वहीं फड़ों पर भी सैलानियों ने खरीदारी की। कारोबार अच्छा होने से कारोबारियों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed