फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists enjoyed potato jalebi and urad dal vada.

Nainital News: पर्यटकों ने आलू की जलेबी और उड़द की दाल के बड़े का लिया आनंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tourists enjoyed potato jalebi and urad dal vada.
नैनीताल। जिला पर्यटन विकास विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम और होटल एसोसिएशन की ओर से मल्लीताल बास्केबाल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फूड फेस्टिवल में पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्टाल लगाने वाले होटलियर्स व संस्थानों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

फूड फेस्टिवल के समापन के मौके पर लोगों ने आलू की जलेबी और उड़द की दाल के बड़े का लुत्फ उठाया जबकि केएमवीएन का मास का चौसा और नैनी रिट्रीट का आलू की जलेबी आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा अनुपम रेस्टोरेंट का मटन का सूप और पहाड़ी शिकार भात लोगों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, डीएम ललित मोहन रयाल, पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, एसडीएम नवाजिश खलिक, एसडीएम धारी अंशुल भट्ट, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, महासचिव वेद साह, नैनी रिट्रीट के जीएम डीएस जीना, रुचिर साह, सुमित खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि के छात्रों के गहत के कबाब आए पसंद
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग की ओर से इस फूड फेस्टिवल में स्टॉल लगाया गया। छात्रों ने बताया कि भोजन की प्रस्तुति व अन्य जानकारियां उन्हें इस फेस्टिवल से मिली हैं। पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें अन्य स्थानों में ही स्टॉल लगाने का मौका मिले तो और रोजगार के आयाम खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी बाउल नूडल्स
नैनीताल। नगर पालिका के पूर्व सभासद संजय साह की बेटी मेघना एवं दामाद राहुल गिरधर यूएसए से नौकरी छोड़कर वापस आ गए हैं। उन्होंने निजी स्तर पर पहाड़ी बाउल नूडल्स की पहल की है। इसमें अन्य संबंधित उत्पाद से अलग पहाड़ी जंबूू, गंंध्रेंणी, धनिया, जीरा, लहसन, प्याज, अदरक का इस्तेमाल किया गया है। यहां लोगों ने पहाड़ी बाउल को खूब पसंद किया।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed