{"_id":"65624c51ad869b56d801d702","slug":"tourists-car-hangs-in-the-ditch-on-kaladhungi-road-nainital-news-c-238-1-ntl1002-1113-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कालाढूंगी रोड पर सैलानी की कार खाई में लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कालाढूंगी रोड पर सैलानी की कार खाई में लटकी
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लटक गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ। पुलिस ने रेस्क्यू कर कार के साथ पर्यटक को सकुशल निकालकर घर भेज दिया।
मुरादाबाद निवासी अनुरूप सैनी शनिवार को कैंची धाम दर्शन के लिए आए। वापसी में नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर मंगोली के पास कार अनियंत्रित हो गई और कार खाई की ओर से लटकी। अनुरूप किसी तरह कार से बाहर आए और राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई में लटकी कार को निकाल लिया। एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि वाहन चालक को कोई चोट नहीं आई। बाद में कार सवार घर भेज दिया।