{"_id":"680fe965e7313f370f0432fb","slug":"tourists-are-not-coming-to-bhawali-businessmen-are-worried-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-107754-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भवाली में नहीं आ रहे पर्यटक, कारोबारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भवाली में नहीं आ रहे पर्यटक, कारोबारी परेशान
Tue, 29 Apr 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। वीकेंड में कैंची धाम में के लिए शटल सेवा शुरू करने से भवाली में पर्यटक नहीं आ रहे हैं। शहर से बाहर गाड़ियां रुक रही हैं और सैलानी सीधे कैंची पहुंच रहे हैं। इस बात का आरोप लगाते हुए पर्यटन कारोबारियों ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
इस मुद्दे पर सोमवार को होटल एसोसिएशन भवाली के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की। अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि वीकेंड पर सैलानी भवाली नहीं आ रहे हैं। इससे काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर पर्यटकों को शटल सेवा से भेजा जा रहा है। इसके चलते सैलानी भवाली में नहीं रुक रहे हैं, और होटल खाली है। उन्होंने प्रशासन से पूर्व की तरह वाहनों को छोड़ने की मांग की, ताकि भवाली में कारोबार प्रभावित न हो।
होटल कारोबारी जुगल मठपाल ने कहा कि जिला प्रशासन समस्या हल नहीं कर पा रहा है। इसके चलते भवाली, भीमताल और कैंची धाम तक होटल कारोबारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कैंची धाम में सरकारी और निजी भूमि पर पार्किंग बनाकर जाम की समस्या को हल किया जा सकता है। कारोबारियों ने भीमताल और सेनिटोरियम में पर्यटक वाहनों को नहीं रोकने की मांग की है। इस दौरान लवेंद्र क्वीरा, संजय जोशी मौजूद रहे।