{"_id":"65d905c66d38c6233d0aa589","slug":"tourist-season-is-near-but-parking-is-far-away-in-bhimtal-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-102830-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पर्यटन सीजन नजदीक पर भीमताल में पार्किंग कोसों दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पर्यटन सीजन नजदीक पर भीमताल में पार्किंग कोसों दूर
Sat, 24 Feb 2024 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। दो महीने बाद शुरू होने वाले पर्यटन सीजन में इस बार भी भीमताल में सैलानियों, स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों को पार्किंग का लाभ नहीं मिल पाएगा। इससे पर्यटन कारोबारियों में नाराजगी है।
पूर्व में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भीमताल वासियों की मांग पर पार्किंग निर्माण की घोषणा की थी जो अब तक पूरी नहीं हुई। इस बीच प्रदेश में दो सीएम भी बदल गए पर शहरवासियों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पाई।
हालांकि लोनिवि ने भीमताल बाईपास स्थित मत्स्य विभाग की भूमि के पास पार्किंग के लिए जगह चयनित की है और टीसीएस कंपनी की मदद से मिट्टी के सैंपल जांच के लिए भेजे लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं मिली।
विज्ञापन
व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला का कहना है कि भीमताल में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बाद भी पार्किंग नहीं बन पाई है। पार्किंग नहीं होने से सैलानियों और स्थानीय लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। जाम से पर्यटन व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। डांठ क्षेत्र के लोगों ने एलटी इंटर कॉलेज के मैदान में पार्किंग बनाने की मांग प्रशासन से की है।
लोनिवि के एई पंकज तिवारी का कहना है कि बाईपास में चयनित पार्किंग की जगह से मिट्टी का सैंपल जांच के लिए भेजा है। सैंपल रिपोर्ट सही मिलने पर ही पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।