{"_id":"652855a737835a97a3097eda","slug":"tourist-dies-under-suspicious-circumstances-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-1169-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में पर्यटक की मौत
Fri, 13 Oct 2023 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक रामनगर में एक होटल में ग्रुप के अन्य साथियों के साथ पहुंचा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सुनील त्यागी (57) पुत्र भगीरथ दत्त निवासी खरखौदा कस्बा मेरठ, यूपी बायर ग्रुप में काम करते थे। ग्रुप की बैठक रामनगर के काशीपुर रोड स्थित एक होटल में होनी थी। एसआई मनोज अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह होटल के कमरे में मृत मिले। इसी होटल में ही बायर ग्रुप के अन्य 96 लोग भी आए थे, जिनकी बैठक होनी थी। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। संवाद